सिकरौर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस मनाया गया

Spread the love

सिकरौर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस मनाया गया

आजमगढ़। लालगंज जिले के सिकरौर मंडल में सोमवार, 6 जुलाई 2026 को भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सुरेश राजभर ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा लालगंज जिला अध्यक्ष विनोद राजभर उपस्थित रहे।

बैठक में जिला अध्यक्ष विनोद राजभर का मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी इन्द्रपति सिंह सेवक, सुक्खू धरिकार, पप्पू भाई, अरुणाकर सिंह (हैप्पी), ठाकुर प्रसाद सिंह, रोशन राजभर, ज्ञानेन्द्र, विक्रम जायसवाल, भानुप्रताप राजभर, दीपक राजभर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस भी श्रद्धापूर्वक मनाया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष विनोद राजभर ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” तथा “भारत माता की जय” के उद्घोष लगाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *