वाराणसी के सर्वेश्वरी समूह का बड़ा मानव सेवा अभियान, नेपाल में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Spread the love
रिपोर्ट महेंद्र कुमार
बडी खबर वाराणसी के पड़ाव आश्रम से है जहां  यह शाखा मानव कल्याण के लिए गिनीज बुक में दर्ज है तो वहीं अब मानव कल्याण के लिए देश ही नहीं पड़ोसी देश नेपाल में सर्वेश्वरी समूह ने  जरूरतमंदों हेतु लगाया मिर्गी रोग तथा नेत्र चिकित्सा का निःशुल्क शिविर
रविवार, 12 अप्रैल 2026 को श्री सर्वेश्वरी समूह, प्रधान कार्यालय: अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव, वाराणसी (उ.प्र.), भारत द्वारा नेपाल देश के लमही न पा-4, बड़का घुम्ना, देउखरी, जिला- डांग में निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर तथा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर में वैद्य श्री रंजीत कुमार सिंह जी ने कुल 49 मरीजों (01 बच्चा) को दवाई एवं परहेज संबंधी परामर्श दिया। इस शिविर में नेपाल के विभिन्न राज्यों से रोगी बंधु आये एवं औषधी व उचित परामर्श पाकर लाभान्वित हुये और साथ ही नशा से दूर रहने, परहेज करने और उचित खान-पान रखने संबंधी निर्देश भी वैद्य जी ने मरीजों को दिया।
निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में कुल 128 जरुरतमन्द नेत्र रोगियों का परीक्षण एमबीबीएस एमएस (नेत्र) डॉ. विमल और उनकी टीम ने किया। नेत्र परीक्षण के उपरांत 50 मरीजों को निःशुल्क चश्मा और 27 मरीजों के मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। जरूरत के हिसाब से नेत्र रोगियों को निःशुल्क दवा भी दी गई। संस्था द्वारा मरीजों को चश्मा तैयार करवा के जल्द से जल्द किसी समय दे दिया जायेगा और मोतियाबिंद के मरीजों का नःशुल्क आपरेशन की व्यवस्था की जाएगी।
शिविर की पूर्व संध्या  पिछले 11 अप्रैल को एक लघु गोष्ठी का आयोजन लक्ष्मी नगर प्रमुख श्री योगराज चौधरी  की अध्यक्षता मे किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ श्री सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं आरती-पूजन से किया गया। गोष्ठी में परमपूज्य के वाणियों एवं समूह के आदर्शों पर आधारित विचार व्यक्त किये गए। गोष्ठी में प्रधान कार्यालय से आये श्री सर्वेश्वरी समूह के प्रचार मंत्री  पारस नाथ यादव , सदस्य डॉ. बामदेव पांडेय ,  मनीष सिंह , श्री हरीश तिवारी ,  कौशल सिंह , मिलन , मनोज सिंह , भानु प्रताप सिंह , सौरभ राज आदि उपस्थित रहे। स्थानीय शाखा से नगरपालिका प्रमुख  शिबु चौधरी , ग्राम प्रधान श्री हलू प्रसाद चौधरी, मंत्री  सोम चौधरी एवं आयोजन कि मुख्य भूमिका में नेपाल की बसंती चौधरी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *