100% टैरिफ के मुद्दे पर धर्मेंद्र यादव का मोदी सरकार पर हमला

Spread the love

100% टैरिफ के मुद्दे पर धर्मेंद्र यादव का मोदी सरकार पर हमला

आजमगढ़ पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने अमेरिका की ओर से भारत पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाए जाने के अधिकार को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। धर्मेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती का जिक्र करते हुए कहा कि भारत को इसका परिणाम भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सरकारी कार्यक्रमों, महंगाई और यूपीआई को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि सीटों और चुनावी मुद्दों पर उन्होंने कहा कि सपा अपना घोषणा पत्र जारी करने के बाद जनता के सामने अपना एजेंडा रखेगी।

-आजमगढ़ पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

अमेरिका की ओर से भारत पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने के अधिकार को लेकर धर्मेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती पर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ट्रंप की तारीफ करते हैं, लेकिन अमेरिका की ओर से भारत पर लगातार टैरिफ का दबाव बढ़ रहा है।

बता दें कि हालिया अमेरिकी कानून में रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया गया है।

धर्मेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित सरकारी कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए।

उन्होंने महंगाई को लेकर सरकार पर हमला बोला और यूपीआई को लेकर कहा कि इससे गरीब जनता की जेब पर असर पड़ रहा है।

2027 के विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

वहीं सपा के चुनावी मुद्दों पर उन्होंने कहा कि पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी करेगी और उसके बाद मुद्दों को जनता के बीच ले जाया जाएगा।

अखिलेश यादव की एआई से बनी रील को लेकर भी धर्मेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा।

आजमगढ़ के रजिस्ट्री कार्यालय में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट पर उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालयों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

इसके साथ ही पत्रकारों के मुद्दे पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सरकार को पत्रकारों की आवाज दबाने के बजाय उनका सहयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *