तांत्रिक बनकर महिलाओं का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
आजमगढ़,फूलपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त महफूज पुत्र अबूबकर को दबोचा।आरोपी गहनी खुर्द, थाना फूलपुर का रहने वाला है।झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर परिवार का विश्वास जीतता था।आरोप है कि दो सगी बहनों के साथ वर्षों तक दुष्कर्म किया।तीसरी बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का भी आरोप।पीड़िताओं को तांत्रिक विद्या से जान से मारने की धमकी देता था।आरोपी पिछले 4-5 वर्षों से पीड़ित परिवार के संपर्क में था।घटना के दिन माता-पिता को मंत्र-जाप के बहाने बाहर बैठा दिया।घर के अंदर पीड़िता से दुष्कर्म का प्रयास किया गया।शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।बहनों ने भी लंबे समय से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया।थाना फूलपुर में बीएनएस की गंभीर धाराओं व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज।एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।





