आजमगढ़ ठेकमा में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों का अस्पताल के बाहर हंगामा

Spread the love

आजमगढ़ ठेकमा में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों का अस्पताल के बाहर हंगामा

आजमगढ़ के ठेकमा में इलाज के दौरान 42 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि दूसरी बोतल लगाए जाने के दौरान महिला की अचानक हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग आने लगा। डॉक्टर के कहने पर परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बरदह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बरदह थाना क्षेत्र के केदलीपुर ठेकमा स्थित किसलय सेवा सदन में रविवार शाम गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी 42 वर्षीय माधुरी देवी का इलाज चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, महिला को बुखार था और प्लेटलेट्स भी कम थीं। इलाज के दौरान बोतल चढ़ाई जा रही थी। दूसरी बोतल लगाए जाने के दौरान अचानक महिला की हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग आने लगा। इसके बाद चिकित्सक ने उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही। परिजन महिला को लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची बरदह पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *