पत्नी ने पति बंधक करने का लगाया आरोप

Spread the love

पत्नी ने पति बंधक करने का लगाया आरोप

रिपोर्ट सूरज यादव

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो निवासी एक महिला ने अपने पति को दो लोगों द्वारा बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पति 30 जुलाई से घर नहीं लौटे हैं और काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल रहा है। उसने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर पति की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अमिलो निवासी तबस्सुम जहां पत्नी मो. अतहर ने बताया कि उनके पति मो. अतहर 30 जुलाई से घर नहीं आए हैं। उनका आरोप है कि तलाश के दौरान कुछ लोगों से जानकारी मिली कि अलीनगर निवासी और कौड़िया गांव निवासी व्यक्ति ने उनके पति को बंधक बना रखा है। तबस्सुम जहां का आरोप है कि दोनों लोग उनके पति पर दबाव बनाकर जबरन पड़ोसियों के खिलाफ पुलिस के उच्च अधिकारियों को बार-बार प्रार्थना पत्र दिलवा रहे हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति पिछले करीब एक वर्ष से मानसिक रूप से बीमार हैं और उनका उपचार चल रहा है। महिला ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि यदि उसके पति के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए उक्त दोनों लोग जिम्मेदार होंगे। वहीं इस मामले में मुबारकपुर थाना प्रभारी। शशि चंद्र चौधरी ने बताया कि महिला जिसपर आरोप लगा रही उससे उसका जमीन का विवाद चल रहा है। महिला मेरे पास नहीं आई थी वह सीधे एसपी कार्यालय गई थी। वहां से मुझे फोन पर बताया गया है। महिला और उसके विपक्षी को थाने पर बुलाया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *