आजमगढ़ : युधिष्ठिर सिंह ‘धर्मराज’ बने विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री
आर्यमगढ़ के युधिष्ठिर सिंह का एक वर्ष के लिए हुआ मनोनयन, पदाधिकारियों ने जताई प्रसन्नता
आजमगढ़। विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में युधिष्ठिर सिंह ‘धर्मराज’ को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया है। 12 अक्टूबर 2026 को जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के परामर्श तथा प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष (गोरक्षा) कमलेश सिंह की संस्तुति पर लिया गया।
गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण शुक्ला और प्रदेश महामंत्री हरवेन्द्र राघव ने युधिष्ठिर सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मनोनयन पत्र के अनुसार, उनका कार्यकाल नियुक्ति की तिथि से एक वर्ष तक मान्य होगा। संगठन ने उम्मीद जताई कि वह अनुशासित पदाधिकारी के रूप में हिंदुत्व और विकास के मिशन को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।





