38 वर्षीय अविवाहित व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान |
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धरौली ग्राम सभा के बसेवा गांव निवासी अखिलेश चौबे (38) पुत्र श्यामधर शुक्रवार की सुबह तकरीबन 9:00 बजे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर केबल वायर का फंदा गले मे लगाकर आत्महत्या कर लिया खेत से घर पहुंचे पिता श्यामधर देर तक नहीं देखा तो कमरे में बुलाने चले गए दरवाजा अंदर से बंद था लोगों को शंका हुई तो जंगले से देखा तो अखिलेश का शव आलवेस्टर के लिए लगाई गई बल्ली से केवल वायर के सहारे लटक रहा था इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची कप्तानगंज थाना की पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई शव को नीचे उतरा सूचना पर मौके पर फॉरेंसिक टीम के द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया मृतक के पिता श्यामधर चौबे के द्वारा पुलिस से पोस्टमार्टम न करने की अपील की गई मृतक अविवाहित था शराब सेवन करने का आदी था दो भाईयों मे दुसरे नंबर पर था।
थानाध्यक्ष कप्तानगंज प्रदीप कुमार ने बताया की सूचना पर मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी पहुंची दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया परिजनों ने पुलिस व उच्च अधिकारियों से पोस्टमार्टम न करने की मांग कि पंचनामा कराते हुए शव को परिजनों की सुपुर्दगी मे दे दिया गया विधि कार्रवाई जारी है।





