पहचान छिपाकर शादी का आरोप, न्याय की मांग को लेकर घर के बाहर धरने पर बैठी महिला

Spread the love

पहचान छिपाकर शादी का आरोप, न्याय की मांग को लेकर घर के बाहर धरने पर बैठी महिला

के जीयनपुर थाना क्षेत्र के बखालिश बाजार से एक महिला द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान ‘वीर प्रताप सिंह’ बताकर उससे शादी की।

महिला के मुताबिक, शादी के बाद उसे युवक की वास्तविक पहचान के बारे में जानकारी हुई। महिला का आरोप है कि युवक के परिजन उस पर इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बना रहे थे।

इसी मामले को लेकर महिला मंगलवार शाम को बखालिश बाजार स्थित युवक के घर के बाहर पहुंची और न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई। महिला करीब दो घंटे तक घर के बाहर बैठी रही।

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से बातचीत की और उसे समझाया। पुलिस के कहने पर महिला वहां से चली गई। महिला ने बताया कि पुलिस ने उसे कल सुबह 10 बजे जीयनपुर कोतवाली आने के लिए कहा है।

महिला ने पुलिस के सामने अपनी शिकायत रखते हुए कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होगी। फिलहाल पूरे मामले में महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *