आजमगढ़ जिला सपा अध्यक्ष हवलदार यादव ने छात्रों पर पुलिस के रवैये की निंदा की  

Spread the love

आजमगढ़ जिला सपा अध्यक्ष हवलदार यादव ने छात्रों पर पुलिस के रवैये की निंदा की  

आजमगढ़,नीट पेपर लीक के विरोध में कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क पर जुटे छात्र-छात्राओं को लेकर सपा का बड़ा आरोप।सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने पुलिस पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं से मारपीट का आरोप लगाया।

आरोप है कि प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।सपा का दावा, छात्रों के हाथों से संविधान और बाबा साहब की तस्वीरें छीनकर फेंकी गईं।

हवलदार यादव ने पुलिस कार्रवाई को अवैधानिक और दमनात्मक बताया।उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में आ रहे युवाओं को जगह-जगह रोका गया।

दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन का भी समर्थन जताते हुए पुलिस कार्रवाई की निंदा की।सपा ने कहा कि युवाओं का आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है।बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *