ट्यूबेल की टंकी में मिला ढाबा कर्मचारी का शव, जांच में जुटी पुलिस 

Spread the love

ट्यूबेल की टंकी में मिला ढाबा कर्मचारी का शव, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर के समीप गुरुवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पानी की टंकी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान मुन्ना (35) पुत्र रामसमुझ, निवासी ग्राम अछीछी, थाना गंभीरपुर के रूप में हुई। वह ढाबा पर काम करता था । मुन्ना चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी नीलम, मां चंपा और पांच वर्षीय पुत्र अभी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब चार बजे मसीरपुर निवासी मनोज सिंह के ट्यूबवेल की पानी की टंकी में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल, आजमगढ़ भेज दिया।

पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *