आजमगढ़ के पंकज सिंह बने ग्राम विकास लेखा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष, कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

आजमगढ़ के पंकज सिंह बने ग्राम विकास लेखा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष, कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत

 

आजमगढ़। ग्राम विकास लेखा कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अधिवेशन में आजमगढ़ निवासी पंकज सिंह को सर्वसम्मति से प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन से जनपद के कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। आजमगढ़ लौटने पर विकास भवन स्थित सभागार में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 

अधिवेशन में अतुल कांत खरे को प्रांतीय महामंत्री, राधे लाल शर्मा को चुनाव अधिकारी, सुरेंद्रनाथ पांडे को प्रांतीय उपाध्यक्ष, सुजीत श्रीवास्तव को संगठन मंत्री, प्रमोद कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष, रमेश सिंह को संप्रेक्षक तथा अजीत कुमार सिंह को संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि आजमगढ़ की धरती ऋषि-मुनियों और कर्मयोगियों की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।

 

पत्रकारों द्वारा पूरे प्रदेश के 75 जिलों में संगठन की सक्रियता को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि, “जहां-जहां आजमी, वहीं आजमगढ़ वासी” की भावना के साथ वे पूरे प्रदेश में कर्मचारियों के बीच पहुंचेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए शासन स्तर पर भी संघर्ष करना पड़ा तो वे पीछे नहीं हटेंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं भी प्रांतीय अध्यक्ष के समक्ष रखीं। पंकज सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

 

इस अवसर पर राजेश सिंह, श्री मोहन सिंह (सेवानिवृत्त), महेंद्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, दुर्गा राय सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निखिल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *