आजमगढ़ टैंकर हादसे में घट गई हृदय विधायक घटना, तीन की मौत
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी-मिर्जापुर स्थित हाइडिल के पास डीजल से भरे टैंकर में भीषण आग हादसे में तीन लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। मृतकों में खलासी प्रदीप कुमार निवासी मेहनगर शामिल है।दूसरे मृतक की पहचान पातिराज निवासी महराजगंज के रूप में हुई है।तीसरा मृतक टैंकर का चालक (ड्राइवर) है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।सोमवार रात टायर फटने के बाद टैंकर अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे/ट्रांसफार्मर से टकरा गया।टक्कर के बाद शॉर्ट सर्किट से टैंकर में भीषण आग लग गई और पूरा टैंकर आग का गोला बन गया।सूचना मिलते ही जीयनपुर पुलिस, फायर सर्विस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।मंगलवार सुबह क्रेन और कटर की मदद से जले हुए टैंकर को काटकर तीनों के अवशेष बाहर निकाले गए।
तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।हादसे में विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से आसपास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
क्षेत्राधिकारी सगड़ी देशराज सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
पुलिस ड्राइवर की शिनाख्त और हादसे के कारणों की गहन जांच में जुटी हुई है।





