छेड़खानी के विरोध में जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्राओं का हंगामा

Spread the love

छेड़खानी के विरोध में जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्राओं का हंगामा

ब्रेकिंग आजमगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छेड़खानी के विरोध में जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्राओं ने हंगामा कर दिया। सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए करीब 100 छात्राओं ने छात्रावास के अंदर खुद को बंद कर लिया, वहीं छात्राओं के समर्थन में विद्यालय के छात्र भी अपने छात्रावास में बंद हो गए। आरोप है कि मेस इंचार्ज ने मेस सहायिका के साथ छेड़खानी की, जिसके विरोध में छात्र-छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया।

 

करीब चार घंटे से छात्रावास में विरोध-प्रदर्शन जारी है और 250 से ज्यादा छात्र-छात्राओं के छात्रावास में बंद होने की सूचना है। छात्र-छात्राओं ने अंदर से दरवाजा बंद कर विरोध जताया। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। CO लालगंज आस्था जायसवाल, CO सगड़ी देशराज सिंह, SDM सगड़ी संजीव कुमार राय और SDM लालगंज नेहा मिश्रा मौके पर पहुंचीं। विद्यालय में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी छात्र-छात्राओं को समझाने में जुटे हुए हैं। मामला जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र का है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *