आजमगढ़: पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने स्वयं उपस्थित होकर लोगों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। पुलिस कार्यालय में पहुंचे शिकायतकर्ताओं को निष्पक्ष सुनवाई का भरोसा दिलाया गया और उनकी समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए, जिससे जनता को जल्द राहत मिल सके। पुलिस प्रशासन की इस सक्रिय पहल से लोगों में विश्वास बढ़ा है।




