भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट : प्रधान प्रतिनिधि की सड़क हादसे में मौत
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में प्रधान का कार्यभार देखने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहुआ मुस्तफाबाद निवासी 56 वर्षीय दलसिंगार राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह साइकिल से सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नंद पेट्रोल पंप के सामने हुए सड़क हादसे में रोहुआ मुस्तफाबाद निवासी दलसिंगार राम की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दलसिंगार राम साइकिल से सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार संख्या UP50 CW 5775 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है कि कार पर “BJP सोशल मीडिया प्रभारी लालगंज आजमगढ़ – अलहमतूल्लाह” लिखा हुआ था। सूचना मिलने पर गंभीरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




