कारोबार के साथ संस्कार और सम्मान की मिसाल बना रॉयल ओसियन ग्रीन सिटी का आयोजन, एक मंच पर जुटे हजारो लोग

Spread the love

कारोबार के साथ संस्कार और सम्मान की मिसाल बना रॉयल ओसियन ग्रीन सिटी का आयोजन, एक मंच पर जुटे हजारो लोग

आमतौर पर बड़े आयोजन अपनी भव्यता और चमक-दमक के लिए जाने जाते हैं, लेकिन राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि किसी भी संस्थान की असली पहचान सिर्फ उसका कारोबार नहीं, बल्कि उससे जुड़े लोगों का सम्मान, विश्वास और आपसी रिश्ते भी होते हैं।

रॉयल ओसियन ग्रीन सिटी के सीएमडी राजमणि यादव की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पूर्वांचल, पश्चिमांचल और अवध क्षेत्र के सैकड़ों लोग एक मंच पर नजर आए। यहां कारोबार की संभावनाओं के साथ लोगों को रोजगार से जोड़ने और अपने सपनों का आशियाना बनाने की दिशा में भी चर्चा हुई।

लखनऊ में रियल एस्टेट के क्षेत्र में कई कंपनियां अपनी पहचान बनाने में जुटी हैं, लेकिन रॉयल ओसियन ग्रीन सिटी का यह आयोजन अपने अलग अंदाज और पारिवारिक माहौल के कारण खास दिखाई दिया।

कार्यक्रम में न कोई छोटा नजर आया और न कोई बड़ा। हर व्यक्ति को सम्मान देने की परंपरा ने आयोजन को एक अलग पहचान दी।सबसे भावुक क्षण वह रहा, जब रॉयल ओसियन ग्रीन सिटी की शुरुआती नींव से जुड़े जंगी बाबू को सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं था, बल्कि उन संघर्षों और योगदानों को याद करने का अवसर भी था, जिनसे किसी संस्था की मजबूत बुनियाद तैयार होती है।

कार्यक्रम में तीन पीढ़ियों के बीच संस्कारों का अद्भुभुत संगम भी देखने को मिला। एक ओर पिता अपने बेटे को सम्मानित कर रहे थे, तो दूसरी ओर बेटा भी अपने पिता को सम्मान देकर गौरवान्वित महसूस कर रहा था। यह दृश्य बता रहा था कि तरक्की की दौड़ में यदि संस्कार और सम्मान साथ बने रहें, तो रिश्तों की खूबसूरती और बढ़ जाती है। रियल एस्टेट के कारोबार में ग्राहकों का विश्वास सबसे बड़ी पूंजी माना जाता है।शेष अगले खबरो में हम बताते रहेगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *