भवरनाथ मंदिर में गूंजे भक्ति के सुर, रविंद्र सिंह ज्योति की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु

Spread the love
  1. भवरनाथ मंदिर में गूंजे भक्ति के सुर, रविंद्र सिंह ज्योति की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु

आजमगढ़। भवरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित संगीतमय कार्यक्रम में रविंद्र सिंह ज्योति और उनकी पूरी टीम ने शानदार भजन एवं लोकगीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। रविंद्र सिंह ज्योति के नाम की लोकप्रियता को देखते हुए मंदिर परिसर में काफी संख्या में लोग कार्यक्रम का आनंद लेने पहुंचे।

कार्यक्रम की शुरुआत रविंद्र सिंह ज्योति ने “मयरिया कौने करनवा” गीत से की। इसके बाद “चुनरिया ओढ़कर” और “हर-हर महादेव, काशी का…” जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गीतों के साथ श्रद्धालु तालियां बजाते और झूमते नजर आए।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब श्री ज्योति ने कजरी की पारंपरिक धुन पर “देवघर धनिया चला हो” प्रस्तुत किया। कजरी की मधुर धुन और उनकी गायकी ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान भवरनाथ मंदिर परिसर में भक्ति और लोक संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। रविंद्र सिंह ज्योति एवं उनकी टीम की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के समापन तक भक्तगण संगीत और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *