रक्षा पर्व पर भावुक हुआ जहानागंज थाना, छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

Spread the love

रक्षा पर्व पर भावुक हुआ जहानागंज थाना, छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

जहानागंज, आजमगढ़। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। इसी भावना को साकार करते हुए एसकेडी विद्या मंदिर, धनहुआं और एसकेडी लोटस वैली स्कूल, जहानागंज की छात्राओं ने जहानागंज थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों के साथ रक्षा पर्व मनाया। छात्राओं के हाथों जब पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बंधी तो थाने का माहौल आत्मीयता और भावनाओं से भर उठा।

छात्राओं ने थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा सहित पुलिसकर्मियों को तिलक-अक्षत लगाया, रक्षा सूत्र बांधा, आरती उतारी और मिठाई खिलाकर उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की कामना की। पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं का स्नेहपूर्वक स्वागत किया और उन्हें हर परिस्थिति में सुरक्षा एवं सहयोग का भरोसा दिलाया।

राखी बंधवाने के बाद कई पुलिसकर्मी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने उनकी कलाई पर सिर्फ एक धागा नहीं बांधा है, बल्कि भरोसे और जिम्मेदारी का रिश्ता कायम किया है। यह रक्षा सूत्र उन्हें हमेशा याद दिलाएगा कि समाज की बेटियों और बहनों की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी। महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा गया कि किसी भी तरह की परेशानी, असुरक्षा या समस्या होने पर छात्राएं बिना किसी झिझक के पुलिस से संपर्क करें। उन्हें जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।

थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा और पुलिसकर्मियों ने छात्राओं का मुंह मीठा कराया तथा उन्हें आशीर्वाद दिया। छात्राओं के लिए भी यह अनुभव खास रहा। विद्यालय की ओर से थाने पहुंची छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मियों को राखी बा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *