जमीन बंटवारे के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की ली जान

Spread the love

जमीन बंटवारे के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की ली जान

मेहनाजपुर (आजमगढ़)। जमीन के बंटवारे और रास्ते के विवाद में मंगलवार शाम सगे भाइयों के बीच हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि बड़े भाई ने डंडे से हमला कर छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के करसड़ा गांव निवासी 67 वर्षीय ओमप्रकाश विश्वकर्मा पुत्र सुखराम का अपने बड़े भाई जगदीश विश्वकर्मा से जमीन के बंटवारे और रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम दोनों भाइयों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान जगदीश ने ओमप्रकाश के सिर पर डंडे से वार कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल संयुक्त चिकित्सालय लालगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे ही थे कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी बड़े भाई जगदीश विश्वकर्मा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *