आजमगढ़ में गोलियों की तडतडाहट मे गई एक की जान
आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में बुधवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ अस्पताल पहुंचकर घायल युवक से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार कोढ़वा थाना जहानागंज निवासी 24 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र संतराज राम अपने मित्र उमाशंकर उर्फ पिंटू यादव निवासी रानीपुर थाना मुबारकपुर के साथ बुधवार रात करीब 12 बजे एक भंडारे में शामिल होने जा रहा था। दोनों युवक कार से रानीपुर गांव पहुंच रहे थे, तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुशील कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि उमाशंकर उर्फ पिंटू यादव का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि घायल पिंटू यादव पूर्व में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुका है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है और मामले के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में कार सवार दो व्यक्तियों पर फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई थी। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मामले के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का सफल अनावरण कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की




