कार्यकर्ताओं के बल पर प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है भाजपा की तीसरी बार सरकार: प्रदीप वर्मा
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मत्री उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने सर्किट हाउसमे आजमगढ़ व लालगंज जनपद के जिला पदाधिकारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पूर्वमें चुनाव लड़े विधानसभा प्रत्याशियों ब्लॉक प्रमुख जिला पंचायत सदस्य मंडल अध्यक्ष तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा की तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाए

उन्होंने कहा कि हर जिला पदाधिकारी को व वरिष्ठ नेताओ को एक एक मंडल की जिम्मेदारी लेकर उसको मजबूत बनाने का कार्य करे व सभी मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर बूथ स्तर तक मजबूरी से कार्य करे उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नित नई ऊंचाइयों को छूने का कार्य कर रहा है आज पूरे विश्व में लोग मोदी मॉडल अपना रहे है और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री है जिनके नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है जहाँ पहले कोई भी उद्योगपति उत्तर प्रदेश में कोई भी उद्योग लगाने को तैयार नहीं था आज लोग योगी जी के विश्वास पर बड़े बड़े उद्योग लगाने का कार्य कर रहे है।
इस मौके पर मुख्यरूप से लालगंज जिला प्रभारी दुर्गविजय राय,जिलाध्यक्ष विनोद राजभर,सूरज प्रकाश श्रीवास्तव,आशुतोष राय पंकज,ठाकुर प्रसाद सिंह, मनोज यादव, कन्हैया निषाद,पूर्व सांसद संगीता आजाद,पूर्व विधायक आजाद अरिमरदन, हरीश तिवारी सहित भाजपा नेता उपस्थित थे।





