नये पुल की मांग को लेकर हिंदू जागरण मैदान में

Spread the love

नये पुल की मांग को लेकर हिंदू जागरण मैदान में

रिपोर्ट राजीव रंजन/ हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने आज सोमवार को मऊ शहर के भीटी स्थित तमसा नदी पर नए पुल के निर्माण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से नगर मजिस्ट्रेट रामबाबू को सौंपकर जनहित में शीघ्र नए पुल के निर्माण की मांग की है इस अवसर पर हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि भीटी स्थित तमसा नदी पर बना पुल कई दशकों पुराना है यह यह पुल जर्जर हो चुका है समय के साथ पुल की स्थिति खराब होती जा रही है जिससे कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता उन्होंने कहा कि पुल की जर्जर हालत आम लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है यह पुल मऊ शहर के लिए ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के अनेक जनपदों को जोड़ने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है प्रतिदिन हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं व्यापारी किसान कर्मचारी एवं आम नागरिक इस पुल से आवागमन करते हैं इसके अलावा जिले के प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी अपने कार्यालय तक पहुंचने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज एवं प्रांतीय मंत्री अमित वर्मा ने कहा कि इस पुल पर लगातार बढ़ते यातायात के दबाव के कारण इसकी स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई है यदि समय रहते इस नए पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में किसी भी समय बड़ी जन हानि हो सकती है इसलिए जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल नए पुल के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जानी चाहिए हिंदू जागरण समिति के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह एवं नगर अध्यक्ष रोशन सोनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार आधार भूत संरचनाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है ऐसे में मऊ जनपद की अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता पर भी गंभीरता से विचार करते हुए नए पुल के निर्माण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए इससे ना केवल क्षेत्र की जनता को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी बल्कि व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी हिंदू जागरण समिति के प्रांतीय मंत्री रवि गुप्ता एवं यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष आर्यन सिंह ने कहा कि वर्तमान पुल की तकनीकी जांच करते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए और साथ ही नए पुल के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराया जाना चाहिए यह मांग केवल किसी संगठन की नहीं बल्कि पूरे जनपद की जनता की आवश्यकता है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश सरकार इस गंभीर विषय का संज्ञान लेते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लेगी उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि प्राथमिकता के आधार पर नए पुल के निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाना चाहिए जिससे क्षेत्र वासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके इस अवसर पर एडवोकेट योगेंद्र प्रजापति राज श्रीवास्तव आशुतोष सिंह आदित्य रंजन सिंह राजकुमार मौर्य अभिषेक सिंह रवि सैनी आकाश ठाकुर अभिषेक राय रामकेर भंते विजय गुप्ता अभिषेक कुमार हीरा यादव आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *