सहदेई गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं का हुआ सम्मान

Spread the love

सहदेई गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं का हुआ सम्मान

बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के मां सहदेइ गर्ल्स इंटर कॉलेज मेंहदवारा में शुक्रवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया विद्यालय में आयोजित समारोह में मेधावियों की सफलता पर उत्साह का माहौल रहा विद्यालय के हाई स्कूल की छात्रा आंचल यादव ने 92. 8 3 प्रतिशत और शैलजा गिरी ने 92. 16 प्रतिशत और अनुराग प्रजापति ने 91. 83% प्रतिशत अक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया इसके अलावा इंटरमीडिएट में सौम्या यादव ने 86.8 प्रतिशत और नित्या पांडे 83.2 प्रतिशत प्रतिभा निषाद 82.2 प्रतिशत प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों की सराहना करते हुए सम्मानित किया इस अवसर पर संरक्षक राजनाथ पाल प्रधानाचार्या अंबिका मौर्य राकेश गिरी वायु नंदन उपाध्याय अवनीश सिंह रामसनेही निषाद आराधना यादव सुमन पांडे प्रधानाचार्य ने मेधावी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है उन्होंने उज्जवल भविष्य की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *