आजमगढ़ के इलाकाई इलाके से निकलकर कई प्रतिभाओं ने आजमगढ़ ही नहीं देश-विदेश में अपना अपना परचम लहराया है उन्ही में से एक ऐसा नाम निकलकर सामने आ रहा है जो जो 5 साल की ही अवस्था में अपनी मां को कैंसर जैसी बीमारी से खो देता है लेकिन वह विचलित कुछ पल के लिए होता है और फिर अपने जीवन की शुरुआत भट्टे पर ईट ढोकर मिले कौड़ियों को इकट्ठा करता था और हफ्ता में हिसाब लेकर अपनी पढ़ाई लिखाई को आगे बढाता था जी हां हम आज उसी शख्स की बात कर रहे हैं जिसकी जीवन की कथा अंधेरों के साए में थी लेकिन वह निकला तो जिस गजडी गांव में अंधेरा होता था उसी गजडी ग्राम के लिए उजाले का ऐसा बीड़ा उठाया है जो आने वाले दिनों में लोग याद तो करेंगे ही युवा पीढ़ी आगे निकलकर जिले जवार से होते हुए प्रदेश और देश में अपना नाम रोशन करेगी, कल शाम गजडी बनहरा में राजमणी यादव ने ऐसा उजाला किया कि यह निरंतर उजाले में ही रहेगा, कहा जाता है कि जब क्षेत्र में शिक्षा का अस्तर ऊपर होता है तो बड़े से बड़े विकास होते हैं और यह होगा भी क्यों नहीं क्योंकि इस गांव के जन्मे राजमणि यादव ने जिस शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए बने बनाए अपने घर को स्कूल के लिए समर्पित कर दिया है ऐसे बहुत कम ही नाम आएंगे जिसके मन में यह अभिलाषा होगी कि क्षेत्र और जवार के लिए कॉन्वेंट स्कूलों की व्यवस्था फ्री में हो सुनने में तो अजीब लग रहा है लेकिन इस व्यवसायी युग में इसका बीड़ा उठाया है रामजस यादव के पुत्र राजमणि यादव ने कल गांव में विद्यालय की शुरुआत का तो एक रूप रहा शिक्षा उस गांव के गरीब नौनिहालों को पहले से ही दी जा रही है, कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री लोगों का भी आगमन होना था लेकिन वे किसी कारण से नहीं पहुंच सके, फिर क्या था कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र जवार के लोगों के अलावा जनपद वासियों ने इस नेक कार्य को अपना कार्य समझा और स्वयं बीड़ा उठा लिया, राजमणि के पिता और मामा के हाथों भूमि का पूजन हुआ तो शाम में हजारों हजार की तादाद में इलाकाई इलाके के लोग अपनी शिरकत किये और इस कार्य के लिए राजमणि को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस काम में जो भी हम लोगों का शारीरिक सहयोग होगा उसके लिए आपके साथ खड़े मिलेंगे,


दिनभर कार्यक्रम चलने के बाद शाम को पहुंचे कलाकारों ने समा बाधा और इस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए फूलपुर के उप जिलाधिकारी बुढनपुर के सीओ सिटी के देखरेख अहिरौला थाने की पुलिस मुस्तैदी के साथ लगी रही, काफी लंबे चौड़े क्षेत्र में बने पंडाल की भरी कुर्सियों के बीच जब कलाकार मनोज टाइगर शिल्पी राज रक्षा गुप्ता मनीषा यादव संजय पांडे पल्लवी सिंह उर्फ सनी सिंह नेहा साक्षी सोनी सिंह ने समा बाधा तो कुर्सियों पर बैठे लोग तालियो की गड़गड़ाहट करते रहे, इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव पलहनी प्रमुख प्रमोद यादव, अजीत यादव पूर्व विधायक अरुण यादव कपिल यादव धर्मकांत यादव, रानू राजभर संजय सिंह दिलीप सिंह बघेल सतीश सिंह शेरू राय संतोष सिंह उर्फ बबलू भी मौजूद रहे,

सबसे बडी बात यह है कि राजमनि अपने शुरुआती दिन नहीं भूले हैं भले ही वह अपने कारोबार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फैला रखे हैं गांव से निकाला यह व्यक्ति खुरासन इंटर कॉलेज में अपनी पढ़ाई लिखाई करने के बाद कारोबार की तलाश में लखनऊ निकल चुका है आज जब बीडहल के रतीले इलाके में लोगो के बीच रहा तो मधुर स्वभाव और अपनी उच्च वाणी से लोगों का दिल जीत रहा था और भी बेबस बुजुर्ग माताएं बुजुर्ग पिता अपने आशीर्वाद से राजमणि को सीच रहे थे इस दौरान राजमणि ने रणतूय हिंदू दैनिक से औपचारिक बातचीत में बताया कि महर्षि दुर्वासा की कृपा बनी रही तो विद्यालय से न जाने कितने छात्र छात्राएं इस इलाके को संचित करेंगे यही मेरा सपना और मेरी आत्मा है




