आजमगढ़: पेड़ से लटकता मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव

Spread the love

आजमगढ़: पेड़ से लटकता मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पेड़ से लटकता अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। चंदाभारी गांव के सिवान में नदी किनारे जंगल की ओर ईंट-भट्ठे के पास शव मिला। शव काफी पुराना होने के कारण सड़ चुका था, जिससे मृतक की पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ मामले की जांच में जुटी है।

मामला निजामाबाद थाना क्षेत्र के चंदाभारी गांव का है, जहां शुक्रवार सुबह करीब दस बजे नदी किनारे जंगल में ईंट-भट्ठे के पास एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। ग्राम प्रधान की सूचना पर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। मृतक ने हाफ पैंट और टी-शर्ट पहन रखी थी। शव काफी सड़ जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *