आजमगढ़ में नवनिर्मित गोसाई बाजार पुलिस चौकी भवन का लोकार्पण
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई बाजार में नवनिर्मित पुलिस चौकी भवन का एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान एसएसपी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करने, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई बाजार में नवनिर्मित पुलिस चौकी भवन का लोकार्पण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने किया। लोकार्पण के बाद एसएसपी ने चौकी परिसर में पौधरोपण किया और हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी बनने से क्षेत्र में पुलिसिंग मजबूत होगी और आम जनता को बेहतर सुरक्षा मिलेगी। साथ ही पुलिसकर्मियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण, अपराध नियंत्रण और जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर गंभीरपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।





