अपशब्द कहने की गलतफहमी में आठवीं कक्षा के एक छात्र की तीन शिक्षकों द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है

Spread the love

अपशब्द कहने की गलतफहमी में आठवीं कक्षा के एक छात्र की तीन शिक्षकों द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है।

घटना में छात्र घायल हो गया, जिसका सीएचसी अतरौलिया में उपचार कराया गया। परिजनों ने तीनों शिक्षकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।मामला अंबेडकर नगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र स्थित एसडी मदर इंटरनेशनल स्कूल का है। आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र के ध्यानीपुर गांव निवासी अवनीश यादव कक्षा आठ का छात्र है।

आरोप है कि कक्षा के बाहर खड़े छात्र को शिक्षक प्रदीप ने अपशब्द कहने के भ्रम में पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दो अन्य शिक्षकों ने भी छात्र की पिटाई की। घटना में छात्र को चोटें आईं।

परिजनों का आरोप है कि बिना पूरी बात जाने छात्र के साथ मारपीट की गई। घायल छात्र का उपचार कराने के बाद परिजनों ने जहांगीरगंज थाने में तीनों शिक्षकों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है।

फिलहाल परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *