प्रशांत ने दिए एक-एक लाख का चेक तो राजेंद्र पाठक ने कह दिया हो जाएगी इससे तेरही

Spread the love

प्रशांत ने दिए एक-एक लाख का चेक तो राजेंद्र पाठक ने कह दिया हो जाएगी इससे तेरही

आजमगढ़। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत कुमार सिंह ने अतरौलिया क्षेत्र के शंभूपुर, पठखौली और छतौना पहुंचकर हत्याकांड में प्रभावित तीनों परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने तीनों परिवारों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

शंभूपुर में मृतक अरविंद सिंह, बबीता सिंह व शौर्य सिंह के परिवार की बेटियों परी सिंह (5) और शान्वी सिंह (8 माह) को एक लाख रुपये का चेक दिया। इसके बाद पठखौली में घटना में मारे गए पुरोहित महेंद्र पाठक के पुत्र चंदन पाठक को एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। छतौना में मृतक पुरोहित अखिलेश मिश्रा के पुत्र हिमांशु मिश्रा को भी एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

प्रशांत कुमार सिंह ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए दुख की घड़ी में सदैव साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। महेंद्र पाठक के भाई राजेंद्र पाठक ने आर्थिक सहायता के लिए आभार जताया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा, ब्लाक प्रमुख अरविंदर सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ सिंह उर्फ बीनू सिंह सहित भाजपा और निषाद पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *