ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का सम्मान समारोह 25 अक्टूबर को
आजमगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला इकाई द्वारा आगामी 25 अक्टूबर दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से जिला मुख्यालय पर स्थित एच एम पी एस स्कूल करताल पुर बाई पास रोड पर एक दिवसीय पत्रकार प्रशिक्षण शिविर एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। जिसमें एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह मुख्य अतिथि होगे। इनके आलावा समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय उपाध्यक्ष राम नरेश सिंह चौहान व कैप्टन वीरेंद्र सिंह प्रांतीय महा मंत्री संजय द्विवेदी प्रांतीय मंत्री जय प्रकाश गोविंद राव प्रांतीय कोषाध्यक्ष छोटेलाल के साथ प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पौहारी शरण राय अमरजीत सिंह राम सुन्दर यादव जी डा नीरज सोनी जी प्रदीप राय और मण्डल अध्यक्ष आजमगढ़ वीर भद्र प्रताप सिंह रहेंगे। कार्यक्रम में प्रशिक्षक एसिस्टेंट प्रोफेसर डा0 विजय प्रकाश उपाध्याय द्वारा आए पत्रकारो को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय ने बताया कि प्रशिक्षण के अंत में आए अतिथियों एवं अन्य जनपदों के जिलाध्यक्षों और एसोसिएशन के प्रति समर्पित एवं अन्य आए सम्मानित गणों को सम्मानित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने
एसोसिएशन के सभी सदस्यों से उक्त कार्यक्रम में समय से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने की अपील किया किया ।





