अतरौलिया मेले में पहुंचे विधायक संग्राम यादव व अरुण राजभर, देर रात तक जमी रही रौनक, दो दर्जन से अधिक पंडालों में विराजीं मां दुर्गा, सुरक्षा रही चाक-चौबंद; अंतिम दिन, 28 को होगा विसर्जन

Spread the love

अतरौलिया मेले में पहुंचे विधायक संग्राम यादव व अरुण राजभर, देर रात तक जमी रही रौनक, दो दर्जन से अधिक पंडालों में विराजीं मां दुर्गा, सुरक्षा रही चाक-चौबंद; अंतिम दिन, 28 को होगा विसर्जन

राजू कुमार अतरौलिया आजमगढ़- नगर पंचायत अतरौलिया के तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेले के दूसरे दिन आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेला देर रात तक गुलजार रहा। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक संग्राम यादव और सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने विभिन्न पंडालों में पहुंचकर माता रानी का दर्शन-पूजन किया।

विधायक संग्राम यादव ने कहा कि अतरौलिया का यह मेला अत्यंत पौराणिक और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के साथ उनका वर्षों पुराना विश्वास और पारिवारिक रिश्ता है। मां भगवती का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और हर तरफ सभी का कल्याण व मंगल हो।

वहीं, सुभासपा प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि शरद पूर्णिमा पर लगने वाले इस मेले की परंपरा वर्षों पुरानी है, जिसमें दूर-दूर से लोग आते हैं। जनता का यह स्नेह अतरौलिया से उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस मेले को और भी भव्य रूप दिया जाएगा।

आज इस तीन दिवसीय मेले का अंतिम दिन है, जबकि 28 तारीख को विधि-विधान के साथ माता रानी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *