जेल में बंद कैदी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत,13 जुलाई को जेल में बंद हुआ था चोरी के मामले में कैदी 

Spread the love

जेल में बंद कैदी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत,13 जुलाई को जेल में बंद हुआ था चोरी के मामले में कैदी 

आजमगढ़ के मंडलीय कारागार में चोरी के आरोप में बंद बंदी की मौत का मामला सामने आया है। मृतक बंदी की पहचान विक्रम डोम के रूप में हुई है। मृतक को 13 जुलाई को कारागार भेजा गया था जहां 16 जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान 16 जुलाई की देर रात मौत हो गई। 17 जुलाई को पोस्टमार्टम के दौरान पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में समझा बूझाकर पुलिस ने परिजनों को उनके घर भेजा। परिजनों ने मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा करने की बात कही है।

  1. जेल अधिकारी बोले नशे का आदी था मृतक 

दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए आजमगढ़ जेल के जेलर विजय पाण्डेय ने बताया कि 13 जुलाई को आजमगढ़ जेल में बंदी आया हुआ था जहां 16 जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मृतक अल्कोहल का आदी था। मेडिकल रिपोर्ट मैं अल्कोहलिक होने की पुष्टि भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *