बैजाबारी में आकाशीय बिजली गिरने से घर में लगी भीषण आग, मची रही अफरा-तफरी गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

Spread the love

बैजाबारी में आकाशीय बिजली गिरने से घर में लगी भीषण आग, मची रही अफरा-तफरी गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख 

शुभम सिंह की रिपोर्ट : आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत हरैया ब्लॉक क्षेत्र के बैजाबारी गांव में सोमवार दोपहर को आकाशीय बिजली गिरने से एक कटरैन के घर में भीषण आग लग गई । आग ने धीरे-धीरे भयंकर रूप अख्तियार कर लिया । जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया और घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया । मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर लगभग 2:20 बजे तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के दौरान बैजाबारी गांव निवासी कमला यादव पुत्र मुंशी यादव के कटरैन के घर पर आकाशीय बिजली गिर गई । आकाशीय बिजली गिरने से घर में आग लग गई । ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दिया, सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । गनीमत रहा कि घर में कोई मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी । परंतु घर में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया जिससे पीड़ित परिवार को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है । सोमवार शाम लगभग 6:00 बजे पूर्व प्रधान सूर्यभान यादव ने बताया कि आग लगने से पीड़ित परिवार का नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया गया है, संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौके पर आकर हुए नुकसान का आकलन करेंगे । उन्होंने शासन प्रशासन से पीड़ित परिवार को राहत के तौर पर उचित मदद देने हेतु गुहार लगाई है । वही पीड़ित कमला यादव ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के दौरान बगल में ही कमरे में परिजन थे जो बाल बाल बच गए परंतु आग लगने के बाद सामान जलकर राख हो गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *