जहानागंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालकों की मौके पर मौत

Spread the love

जहानागंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालकों की मौके पर मौत

जहानागंज (आजमगढ़)। रिपोर्ट रमन सिंह

थाना क्षेत्र के एसकेडी इंटर कॉलेज, धनहुआ के पास मंगलवार सुबह को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुपर स्प्लेंडर बाइक (UP54AW7545) सवार शिव शंकर द्विवेदी पुत्र विजय रतन दुबे, निवासी बिशुनपुर,चिरैयाकोट जनपद मऊ, तथा स्प्लेंडर प्लस बाइक (UP50CP1090) सवार विजय कुमार पुत्र छबील, निवासी पुराना आरटीओ ऑफिस, भदुली, थाना सिधारी, आमने-सामने की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही थाना जहानागंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है तथा स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *