दोस्ती निभाने की कोशिश बनी बड़ा हादसा, आजमगढ़ के पोखरे में दो छात्रों के साथ हुई दुखद घटना
रणतूर्य संवाददाता
आजमगढ़ मे एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देवगांव थाना क्षेत्र के कालीचाबाद गांव में रविवार को पोखरे में नहाने के दौरान दो स्कूली छात्रों की मृत्यु हो गई
जानकारी के अनुसार, एक छात्र नहाते समय गहरे पानी में फंस गया। उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए उसका साथी तुरंत पानी में उतर गया। लेकिन बचाव की कोशिश के दौरान दोनों ही गहरे पानी में चले गए।

ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद दोनों छात्रों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग इसे दोस्ती और साहस का एक मार्मिक उदाहरण भी बता रहे हैं उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंतर परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया





