निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

Spread the love

निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन-

आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत आजमगढ़ के तत्वाधान में गुप्ता होम्योपैथिक क्लिनिक महाराजगंज में स्वर्गीय डॉक्टर कैलाश गुप्ता की प्रथम जयंती समारोह के अवसर पर निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती मालती देवी एवं सपरिवार के द्वारा स्व. डॉक्टर कैलाश गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर आरोग्य भारतीय गोरक्ष प्रांत के जिला अध्यक्ष डॉक्टर देवेश दुबे ने कहा कि स्व. डॉक्टर कैलाश गुप्ता कुशल व्यक्तित्व के धनी थे एवं एक चिकित्सक थे, जो आजीवन मरीजों की सेवा के प्रति समर्पित रहे। आज उनकी जयंती पर हम सभी शत-शत नमन करते हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर चमनलाल सिंह ने शिविर की उपयोगिता के बारे में बताया कि इस शिविर के माध्यम से सुदूर ग्रामीण इलाकों के मरीज लाभान्वित होते हैं। संगठन सचिव डॉक्टर रणधीर सिंह ने कहा आज के परिवेश में होम्योपैथिक चिकित्सा जगत में अग्रणी भूमिका निभा रही है,

जिससे आज सभी लोग लाभान्वित हो रहे हैं। संगठन महिला प्रमुख डॉक्टर नेहा दुबे ने कहा कि आज लोग गंभीर बीमारियों जैसे लकवा, ट्यूमर, कैंसर एवं महिलाओं की स्वास्थ्य से संबंधित बीमारियों के बारे में सचेत किया, आज हम सभी को अपनी जीवन शैली को सुधारने की जरूरत है।

कैंप के आयोजक डॉ संतोष गुप्ता ने सभी का स्वागत, अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ चमन लाल सिंह, डॉ देवेश दूबे, डॉ नीरज सिंह, डॉ नेहा दूबे, डॉ रणधीर सिंह, डॉ संतोष गुप्ता, डॉ अनिल पांडेय, नेत्र विशेषज्ञ मोहम्मद अफजल ने मरीजों का सफल उपचार किया। उक्त अवसर पर हनुमान गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, अंकित गुप्ता एवं समस्त गुप्ता परिवार दीपक मौर्य, रमानंद कुमार, मो. जमाल एवं अन्य गणमान्यजन लोग उपस्थित रहे। शिविर में न्यू लाइफ, व्हीजल, एसबीएल व रेडिएंट कंपनियों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *