शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, दो दिन पूर्व पीड़िता पहुंची थी कप्तान के दरबार

Spread the love

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, दो दिन पूर्व पीड़िता पहुंची थी कप्तान के दरबार

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में दूसरी जगह शादी तय करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोप है कि उसकी बुआ के देवर ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ लंबे समय तक संबंध बनाए। युवती के मुताबिक आरोपी युवक ने विदेश जाने से पहले शादी का वादा किया था और इसी भरोसे पर करीब चार वर्षों तक उसका शोषण करता रहा।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान वह गर्भवती भी हुई, जिसके बाद आरोपी ने दबाव बनाकर गर्भपात करा दिया। बाद में पंचायत में विदेश से लौटकर शादी करने का भरोसा दिया गया, लेकिन हाल ही में विदेश से लौटने के बाद युवक और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया।

युवती को जानकारी मिली कि आरोपी की शादी 22 मई को दूसरी युवती से तय कर दी गई है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *