आजमगढ़: बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

Spread the love

आजमगढ़: बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

आजमगढ़ में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। शहर की मुख्य मस्जिदों और ईदगाहों में भारी संख्या में लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की।

शहर के सबसे बड़े ईदगाह बदरका पर डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार स्वयं पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए।

जनपद में करीब 700 से अधिक मस्जिदों और ईदगाहों पर नमाज अदा की गई। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्रशासन की ओर से लगभग 1000 सामूहिक कुर्बानी स्थलों को चिन्हित किया गया है, जबकि कई लोग परंपरा के अनुसार अपने घरों में भी कुर्बानी कर रहे हैं।

संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। ड्रोन कैमरों, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और खुफिया तंत्र के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिलेभर में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

वहीं लोगों ने भी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाते हुए अमन-चैन की दुआ मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *