बुढ़नपुर तहसील में रणतूर्य कार्यालय खुला वक्ताओं ने रखे विचार

Spread the love

आजमगढ़ जिले के बूढनपुर तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत बूढनपुर अंतर्गत रानीपुर बाजार में दैनिक समाचार पत्र रणतूर्य के तहसील कार्यालय का उद्घाटन सम्पादक महेन्द्र सिंह ने फीता काट कर किया । इस मौके पर दर्जनों की संख्या में जहां विभिन्न समाचार पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नवीन कार्यालय के उद्घाटन कर्ता महेंद्र सिंह ने मौजूद पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी लेखनी को हमेशा निष्पक्ष रूप से चलाएं और पीत पत्रकारिता से बचें।उन्होंने कहा कि अगर आज कुछ पत्रकारिता क्षेत्र में गिरावट जारी है तो इसके लिए पूरी तरह से पीत पत्रकारिता ही जिम्मेदार है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि रणतूर्य अखबार लोगों की समस्याओं को शासन प्रशासन स्तर पर उठाकर अपने पत्रकारिता के दायित्व का बखूबी निर्वहन करेगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने मौजूद पत्रकारों से कहा कि वे अपनी लेखनी राष्ट्र हित मे ही चलाए। उन्होंने कहा झूठी खबरों से पत्रकारिता जगत सर्मशार होती है उसकी छवि धूमिल होती है इसलिए ऐसे में सत्य और निष्पक्ष खबरे ही अपने पाठकों के सामने परोसने का कार्य करें।भाजपा के ही चंद्रजीत तिवारी ने कहा पत्रकारिता काजल की कोठरी है इसलिए पत्रकार साथियों को हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि उनके उपर कालिख न लगे। रणतूर्य अखबार के तहसील कार्यालय प्रभारी अजय प्रकाश यादव ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अक्षयवर भाई पटेल, विजय कुमार, विशाल कुमार, आलोक मिश्रा, बृजेश मौर्य,शरद सिंह, शशी सिंह हरीश तिवारी सहित अन्य कई पत्रकार व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *