आजमगढ़: मुख्यमंत्री योगी ने विनोद राय की मां को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

आजमगढ़: मुख्यमंत्री योगी ने विनोद राय की मां को दी श्रद्धांजलि

जिवली में 24 मिनट रुके मुख्यमंत्री, परिवार को बंधाया ढांढस

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव पहुंचे। दोपहर 3:44 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गांव में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां से वह भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पर पहुंचे और उनकी दिवंगत माता जमुरता देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिवली गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

 

हेलीपैड से लेकर विनोद राय के आवास तक पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा का मजबूत घेरा बनाया गया था। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे कार्यक्रम के दौरान अलर्ट रहे।

 

मुख्यमंत्री ने विनोद राय और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। करीब 24 मिनट रुकने के बाद शाम 4:08 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिवली गांव से रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *