अघोषित बिजली कटौती पर समाजवादी पार्टी ने जताया विरोध

Spread the love

अघोषित बिजली कटौती पर समाजवादी पार्टी ने जताया विरोध

लालगंज/आजमगढ़ लालगंज विधानसभा क्षेत्र में बिजली कटौती और जरूरी सेवाओं की समस्याओं को लेकर विधायक बेचई सरोज के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय लालगंज से पदयात्रा कर भाजपा सरकार में मिल रही अघोषित बिजली कटौती के विरुद्ध लालगंज बाजार से विद्युत वितरण खंड तृतीय कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को पत्र लिखकर तत्काल समाधान की मांग की है। विधायक ने लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे आम जनमानस बेहाल है और सभी फीडरों की आपूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा लालगंज क्षेत्र में 6 घंटे ही मिल पा रही है जिससे जनता त्रस्त है जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होगा तो एक हफ्ते बाद पुनः बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा उन्होंने विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार को पत्र सौंपकर समस्या के जल्द समाधान की मांग की।

वहीं दूसरे पत्र में विधायक बेचई सरोज ने राज्यपाल और उपजिलाधिकारी लालगंज को ज्ञापन भेजते हुए बिजली कटौती रोकने, रसोई गैस की समस्या दूर करने और डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग उठाई है। विधायक ने कहा कि जनता की परेशानियों को देखते हुए संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई करें ताकि लोगों को राहत मिल सके। आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी, व ऊर्जा मंत्री के मुर्दाबाद के नारे भी लगाए,मामले की जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता महेंद्र कुमार विद्युत वितरण खंड तृतीय लालगंज ने बताया कि सरकार द्वारा जो सिड्यूल रोस्टिंग के अनुसार पहले 6 घंटे दिन में होती थी।वही अघोषित रोस्टिंग अब रात में होने से समस्या आ रही है , उपभोक्ताओं की शिकायतें के निस्तारण में 1 घंटे के करीब टुकड़ों में विद्युक्त बाधित हों रही है कुल मिलाकर ग्रामीण अंचलों में 24 घंटे में 18 घंटे बिजली देने का आदेश है,जिसमे 16 से 17 घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है उन्होंने बताया कि अघोषित कटौती होने से समस्या आ रही है, इस अवसर पर रामनारायण यादव, नूर आलम,सूरज यादव,अजीम अहमद , शाहिद, साहब लाल यादव, कयामुद्दीन , विक्की यादव,अमित कनौजिया, हीरालाल यादव, अन्य स्थानीय लोग उपस्थित होकर विरोध जताया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *