अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की हुई मृत्यु दो गंभीर रूप से घायल।

Spread the love

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की हुई मृत्यु दो गंभीर रूप से घायल।

लालगंज (आजमगढ़) देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कस्बा लालगंज में बीती रात नेशनल हाईवे पर जिओ पेट्रोल के समीप एक युवक की मृत्यु हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी के मुताबिक मनोज सोनकर उम्र लगभग 36 वर्ष पुत्र मिठाई लाल निवासी सिविल लाइन वार्ड नंबर 11 लालगंज काफी दिनों से लालगंज इंडियन गैस गोदाम पर गोदाम इंचार्ज के रूप में काम कर रहे थे। बृहस्पतिवार को स्टाफ के ही किसी मित्र जो की गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उबारपुर का रहने वाला था के यहां से निमंत्रण कर देर रात वापस घर जा रहे थे कि जिओ पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मनोज सोनकर पुत्र मिठाई लाल, नागेंद्र यादव उम्र 38 वर्ष पुत्र बाबूलाल यादव निवासी कटघर लालगंज एवं धर्मेंद्र सोनकर निवासी चंदवक बुरी तरह घायल हो गए। काफी रात को जाने के कारण सुनसान स्थान पर यह तीनों ही पड़े रहे घंटो बाद किसी राहगीर ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी एंबुलेंस से उन्हें सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया एवं धर्मेंद्र सोनकर एवं नागेंद्र यादव को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया यहां यह बता दे की मनोज सोनकर का एक 7 वर्षीय पुत्र कार्तिक है जबकि पत्नी माधुरी एवं माता चंपा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *