राजीव रंजन की रिपोर्ट
लापता विधायक अंसारी की खोज में मऊ में हिंदू जागरण समिति मैदान में
मऊ…. हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने सदर विधानसभा क्षेत्र के लापता विधायक अब्बास अंसारी की प्रतीकात्मक गुमशुदगी दर्ज करने की मांग को लेकर थाना सरायलखंसी प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौपा और कार्रवाई की मांग की इस दौरान हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक अब्बास अंसारी की फोटो लगी पोस्टर हाथों में लेकर प्रदर्शन किया कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से ही सदर विधायक अब्बास अंसारी लगातार क्षेत्र से लापता है इस दौरान हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि मऊ विधानसभा की जनता ने भारी समर्थन देकर अब्बास अंसारी को अपना जनप्रतिनिधि चुनकर उत्तर प्रदेश की विधानसभा में भेजने का काम किया था लेकिन चुनाव जीतने के बाद से ही विधायक अब्बास अंसारी मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार लापता है
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है क्षेत्रीय जनता सड़क – बिजली शुद्ध पेयजल स्वास्थ्य सफाई जैसे मूलभूत समस्याओं से परेशान है लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने वाला कोई नहीं है एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि मऊ विधानसभा क्षेत्र की जनता को अपने जनप्रतिनिधि से सवाल पूछने और जवाब मांगने का पूरा अधिकार है उन्होंने कहा कि जनता कि अपने प्रतिनिधि से अपेक्षा होती है कि वह समय-समय पर क्षेत्र में उपस्थित होकर जनता की समस्याओं को सुने और उनका समाधान करे प्रांतीय मंत्री रवि गुप्ता एवं अमित वर्मा ने कहा कि मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं जनता के समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है विधायक अपने क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद से ही लापता है क्षेत्र की जनता अपने विधायक का एक झलक पाने के लिए आतुर है
उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर जनता की समस्याओं की उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि हिंदू जागरण समिति इस मुद्दे पर व्यापक जन समर्थन जुटाकर विधायक अब्बास अंसारी के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगी हिंदू जागरण समिति के जिला महामंत्री रविशंकर गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष रवि सोनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लगभग 4 साल बीत गए लेकिन विधायक की उपस्थिति क्षेत्र में नगण्य रही है जनता ने जिस उम्मीद के साथ अपना विधायक चुना था कि वह उत्तर प्रदेश की विधानसभा में जनता की आवाज बनेंगे लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे लेकिन स्थिति ठीक इसके उलट है विधायक का यह आचरण लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है हिंदू जागरण युथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह ने कहा कि मऊ सदर विधानसभा के जनता ने समस्याओं के निराकरण के लिए क्षेत्र के विकास के लिए सदर विधायक अब्बास अंसारी को समर्थन दिया था उन्होंने कहा कि विधायक से जवाब मांगने और सवाल करने का जनता को पूरा अधिकार है उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर व्यापक जन समर्थन जताकर लोकतांत्रिक तरीके से सदर विधायक अब्बास अंसारी के विरुद्ध सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा
इस अवसर पर राज श्रीवास्तव एडवोकेट योगेंद्र प्रजापति आदित्य रंजन सिंह गुड्डू सोनकर रवि गुप्ता कृष्णा गोंड आकाश ठाकुर कमलेश सिंह बाके चौहान रवि सैनी राजकुमार मौर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।।




