शंभूपुर के पीड़ित परिवारों से मिले भाजपा नेता, हरसंभव मदद का भरोसा

Spread the love

शंभूपुर के पीड़ित परिवारों से मिले भाजपा नेता, हरसंभव मदद का भरोसा

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में हुई घटना के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने और उनका हाल जानने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी के कई नेताओं ने पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने भी पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और मुश्किल की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष लक्ष्मण मौर्य प्रवीण सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष माला द्विवेदी, बृजेश सिंह गोरे सहित करीब दो दर्जन भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवारों को शासन स्तर से मिलने वाली सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह ने व्यक्तिगत स्तर पर आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि मिलकर शासन से पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।

घटना के बाद से शंभूपुर गांव में संवेदना जताने और पीड़ित परिवारों का मनोबल बढ़ाने के लिए विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों का पहुंचना लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *