अतरौलिया। करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत की सिंचाई करने गया था युवक।

Spread the love

रिपोर्ट अजय/ अतरौलिया। करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत की सिंचाई करने गया था युवक।

स्थानीय थाना क्षेत्र के गोहरपुर गांव में बुधवार सुबह खेत की सिंचाई करने गए एक किसान की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गोहरपुर गांव निवासी अनिल सिंह (45) पुत्र स्वर्गीय रविंद्र सिंह बुधवार सुबह करीब छह बजे खेत की सिंचाई करने के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजन उन्हें खोजते हुए खेत पर पहुंचे। वहां अनिल खेत में मृत अवस्था में पड़े मिले। परिजनों ने बताया कि सिंचाई के दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी मधु सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र अमन सिंह (24) और एक पुत्री मुस्कान (21) हैं।

पुत्र अमन सिंह ने बताया कि उनके पिता खेती-किसानी का कार्य करते थे और बुधवार सुबह खेत की सिंचाई करने गए थे। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार के लोग खेत पर पहुंचे, जहां वह करंट की चपेट में आने से मृत अवस्था में मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा ने कहा, “अनिल सिंह जी भाजपा के बहुत पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी की सेवा और विचारधारा को आगे बढ़ाने में समर्पित कर दिया। उनका जाना संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”

​श्री मिश्रा ने आगे कहा कि अनिल सिंह जी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दुःख की घड़ी में पूरी पार्टी उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *