मंदिर से चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी, CCTV में कैद हुई महिला

Spread the love

आजमगढ़ : मंदिर से चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी, CCTV में कैद हुई महिला

आजमगढ़ के सरायमीर थाना अंतर्गत छोटी अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध नई बाजार स्थित श्री ठाकुर द्वारा श्रीरामजानकी मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर में हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक महिला मंदिर के अंदर सामान ले जाती दिखाई दे रही है। घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं।

मदिर समिति के अनुसार, 5 सितंबर को दोपहर करीब 2:38 से 2:45 बजे के बीच एक अज्ञात महिला मंदिर में पहुंची। आरोप है कि मौका पाकर महिला ने श्री हनुमान जी का चांदी का मुकुट और श्री दुर्गा माता की सोने की नथिया चोरी कर ली और वहां से फरार हो गई।

घटना की जानकारी होने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सरायमीर थाने में लिखित तहरीर दी। समिति ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

CCTV फुटेज से पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल तस्वीरों के आधार पर महिला की पहचान करने में जुटी है। मंदिर समिति ने लोगों से अपील की है कि फुटेज में दिखाई दे रही महिला के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस अथवा समिति को सूचना दें। घटना के बाद मंदिर समिति और श्रद्धालुओं में नाराजगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *