आजमगढ़ : हरईरामपुर गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Spread the love

आजमगढ़ : हरईरामपुर गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरईरामपुर गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के सिवान स्थित बगीचे में पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अरमान पुत्र अमीन के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक अरमान मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरईरामपुर गांव में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने बगीचे में पेड़ से एक युवक का शव लटका देखा। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई। थाना प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव की पहचान 40 वर्षीय अरमान पुत्र अमीन निवासी हरईरामपुर के रूप में हुई।

मृतक की पत्नी सूफियाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे और उनका दवा-इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह घर से बिना बताए निकल गए थे। शनिवार सुबह बगीचे में उनका शव मिलने की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *