महंगाई और महिला उत्पीड़न के खिलाफ सपा महिला सभा का प्रदर्शन
आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी महिला सभा ने बढ़ती महंगाई, महिलाओं के उत्पीड़न और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिला सभा की जिलाध्यक्ष बबीता चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिर पर गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन करते हुए डीएम के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
सपा महिला सभा की पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल समेत रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब, पिछड़े, दलित और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।
महिला सभा ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, उत्पीड़न और असुरक्षा के मुद्दे को भी उठाया। प्रदर्शनकारियों ने महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की मांग करते हुए सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया।
इस दौरान महिला सभा की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रही,




