आंगनवाड़ी का पुष्टाहार बेचने का आरोप, गांव से स्टॉक बरामद

Spread the love

आंगनवाड़ी का पुष्टाहार बेचने का आरोप, गांव से स्टॉक बरामद

आजमगढ़ के पल्हना ब्लॉक क्षेत्र के धरनीपुर ग्राम सभा में आंगनवाड़ी केंद्र के पुष्टाहार में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री सरिता देवी द्वारा बच्चों के लिए मिलने वाला पुष्टाहार ब्लैक में बेचा जा रहा था। शिकायत के बाद ब्लॉक और जिले की टीम ने गांव पहुंचकर एक व्यक्ति के घर से पुष्टाहार बरामद कर जब्त किया। टीम आंगनवाड़ी केंद्र से संबंधित रजिस्टर और जरूरी अभिलेख भी अपने साथ ले गई है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

-पल्हना ब्लॉक के धरनीपुर ग्राम सभा में आंगनवाड़ी केंद्र के पुष्टाहार को लेकर ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों के लिए मिलने वाले पुष्टाहार को कथित तौर पर ब्लैक में बेचा जा रहा था और इसका इस्तेमाल पशुओं के लिए किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद ब्लॉक और जिला स्तर की टीम गांव पहुंची। टीम ने गांव के ही एक व्यक्ति के घर से पुष्टाहार बरामद कर जब्त किया। इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकत्री के कार्यों में अनियमितता की जांच के लिए रजिस्टर और जरूरी अभिलेख भी टीम अपने साथ ले गई। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *