50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Spread the love

50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

आजमगढ़ के बिलरियागंज में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर अभियुक्त रब्बानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रब्बानी संगठित गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसके और साथियों के खिलाफ चोरी के तीन मुकदमों में छह चोरी के मोबाइल बरामद हुए थे, जिसके आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

बिलरियागंज पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह जैगहा चौराहा और आसपास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि 50 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर अभियुक्त रब्बानी महाराष्ट्र और मुंबई से वापस आया है और एक्सप्रेस-वे के नीचे वाले रास्ते से कंधरापुर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने सियरहा अंडरपास से कंधरापुर जाने वाली सड़क पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रब्बानी पुत्र फिरोज, निवासी अयूब नगर कस्बा, थाना बिलरियागंज, उम्र करीब 31 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक रब्बानी अपने साथियों के साथ संगठित गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। बिलरियागंज थाने में मोबाइल चोरी के तीन मुकदमों में छह चोरी के मोबाइल बरामद हुए थे। इसके बाद 26 मई 2026 को गैंग चार्ट का अनुमोदन हुआ और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

रब्बानी की गिरफ्तारी पर पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जिसे 16 सितंबर को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *